- इन्टरनेट पर आया सिल्वर जोन द्वारा आयोजित कम्प्यूटर ओलंपियाड का रिजल्ट
- ग्यारह वर्षीय हर्ष है लोयला हाई स्कूल का छात्र


हर्ष बताता है कि सिनियर वर्ग के आखिरी लेबल की परीक्षा पास करने पर संस्था की ओर से नासा भेजा जाता है। साथ ही, विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च संस्था देती है। मैं इसके लिए ही अभी से प्रयास कर रहा हूं। हर्ष के पिता, राजीव मणि, पत्रकार हैं। माता सरोज बाला घरेलू महिला हैं। राजीव कहते हैं कि कम्प्यूटर से हर्ष का लगाव शुरू से ही रहा है। प्रतिदिन एक घंटा उसे कम्प्यूटर पर बैठने दिया जाता है। लेकिन, अन्य विषयों पर भी ध्यान देना जरूरी है। वहीं उसके दादाजी, चन्द्र मणि प्रसाद, कहते हैं कि हर्ष का कम्प्यूटर ज्ञान कुछ तो ईश्वरीय देन है। स्थिति यह है कि अब तो वह बड़ों को भी कम्प्यूटर के क्षेत्र में कोई दिक्कत होने पर बताने लगा है।
नौकरशाही डाॅट इन
ई न्यूज बिहार डाॅट काॅम
लाइव आर्यावर्त डाॅट काॅम
जनपथ न्यूज डाॅट काॅम
चिंगारी ग्रामीण विकास केन्द्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें