दिल्ली : भारत देश विकास की मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। आज लड़कियां हर वो काम कर रही हैं जो लड़के करते थे। ऐसे में सेक्स क्यों पीछे रहे। इस मामले में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां 15 से 19 वर्ष की लड़कियां सेक्स के मामले में लड़कों से कहीं आगे हैं।
वर्ष 2005 से 2010 के बीच भारत में 3 फीसदी लड़कों ने जहां 25 साल की उम्र में सेक्स कर चुके हैं वहीं लगभग 8 फीसदी लड़कियां इसी उम्र में सेक्स कर चुकी हैं। यह हम नहीं बल्कि यूनिसेफ की रिपोर्ट कह रही है। यूनिसेफ द्वारा प्रकाशित किशोरों पर ग्लोबल रिपोर्ट कार्ड 2012 में यह खुलासा किया गया है कि चीन को छोड़कर अन्य विकासशील देशों में किशोरावस्था में 5 फीसदी लड़कों के तुलना में 11 फीसदी लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले सेक्स कर चुकी होती हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रसव और एचआईवी संक्रमण के खतरे में वृद्धि भी इसी कारण से हुई है।
गौरतलब है कि भारत में 35 फीसदी किशोरों और 19 फीसदी लड़कियों को ही एड्स के बारे में पूरी तरह से जानकारी है जो कि बहुत कम है। 2010 के आंकडों की मानें तो भारत में 49 हजार किशोर और 46 हजार किशोरियां एचआईवी से संक्रमित हैं। पूरी दुनिया पर नजर डालें तो 10 से 19 वर्ष के लगभग 22 लाख युवा एचआईवी के साथ जी रहे हैं। जिसमें से 13 लाख और 8,70,000 किशोर लड़के-लड़कियों को अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में भी अंदाजा नहीं है।
एग्जाम में नकल कराने के बदले स्टूडेंट से शारीरिक संबंध बनाती थी महिला टीचर
गुड़गांव : साइबर सिटी गुड़गाव में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक स्कूल में महिला टीचर अपनी हवस की आग में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने ही स्टूडेंट को शिकार बना लिया। जी हां यह टीचर हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने स्टूडेंट से एग्जाम में नकल कराने के बदले शारीरिक संबंध बनाती थी। मामले का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छानबीन हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, मानेसर के एक निजी स्कूल में पढऩे वाले 17 वर्ष के स्टूडेंट पर उसकी क्लास में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर की बुरी नजर थी। वो अपने स्टूडेंट से शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। उसने एग्जाम के समय उस स्टूडेंट को खूब नकल कराया। धीरे-धीरे एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट पूरी तरह से टीचर पर निर्भर हो गया। बस इसी का फायदा उठाकर टीचर उसे ब्लैकमेल करने लगी और शारीरिक संबंध बनाने लगी। स्टूडेंट टीचर की गिरफ्त में बुरी तरह फंस गया था। स्कूल के बाद टीचर अकसर उसे बाहर मिलने को बुलाती थी और फिर अपनी हवस मिटाती थी। एक दिन तंग आकर उसने अपने परिजनों को सब सच बता दिया। पूरा परिवार इसे सुनकर हैरान रह गया। स्टूडेंट के परिवार ने मानेसर थाने में आरोपी महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और स्कूल के प्रिसिंपल को भी इसकी सूचना दी। टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत यौन उत्पीड़ऩ का केस दर्ज किया गया है।
साइबर कैफे में पत्नी की ब्लू फिल्म देख पति के उड़े होश
दिल्ली : कम हो या ज्यादा हॉट वीडियो देखने का शौक सबके अन्दर होता है कोई इसे खुल के देखता है तो कोई चोरी छुपे लेकिन एक ऐसी खबर है जिसको सुन कर आप दंग रह जाएंगे। मामला राजधानी दिल्ली का है जहाँ एक अश्लील वीडियो के चक्कर में एक हंसता खेलता घर उजड़ने की कगार पर है। आपको बता दें की वीडियो के चक्कर में पति पत्नी के मधुर रिश्ते में दरार आ गयी है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले रामधन को अश्लील वीडियो देखने का शौक था। इंटरनेट का जानकार रामधन अपने इस शौक को पूरा करने के लिए साइबर कैफे की मदद लेता था। हर बार की तरह ही रामधन पोर्न वीडियो देखने साइबर कैफे गया। अभी वो नेट पर बैठा वीडियो सर्च कर ही रहा था कि अचानक उसकी नजर एक वीडियो पर पड़ी जिसमें उसकी बीवी एक अन्य पुरुष के साथ यौन संबंध स्थापित कर रही है। यह देख उसके होश उड़ा दिए और वो आश्चर्यचकित रह गया। रामधन ने जब घर आकर इस मामले कि जांच पड़ताल शुरू कि जहाँ उसने अपनी पत्नी पर सवालों की झड़ी लगा दी। सवालों का सामना मजबूती से करते हुए रामधन की पत्नी ने जो उसको बताया उसके बाद रामधन का बुरा हाल हो गया। रामधन की पत्नी ने बताया की उसने एक, दो नही बल्कि 11 पॉर्न फिल्में बनाई है। वह अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ ऐसी फिल्मे बनाती थी।
एक गांव ऐसा जहां बाप कहे बेटी से सेक्स करो

जी हां कंबोडिया के आदिवासी समुदाय में यह एक प्रथा है जहां के लोग धड़ल्ले से इसका पालन करते हैं। प्रथा के मुताबिक जैसे ही किसी बाप की बेटी को मासिक धर्म आना शुरू हो जाता है तो उसे जवान मान लिया जाता है, उसके बाद बाप अपनी बेटी के लिए एक झोपड़ी तैयार करता है जिसे लवहट कहा जाता है, जिसमें वो कहता है कि उसकी लड़की आदिवासी समुदाय के लड़को से मिले और जरूरत पड़ने पर संबंध बना ले। उसके बाद लड़की को जो भी लड़का सही लगता है उसके साथ उसकी शादी कर दी जाती है। इस तरह से एक बाप अपनी ही बेटी को कहता है कि वो एक से ज्यादा लड़को के साथ रिलेशन बनाये।
हालांकि बदलते वक्त ने आदिवासियों की सोच में परिवर्तन तो किया है जिसके चलते लड़कियां रिलेशन बनाने से पहले कंडोम का प्रयोग करने लगी हैं। लेकिन समुदायके लोग इस प्रथा को नहीं बदलने वाले हैं। ऐसे में अगर कोई लड़की गर्भवती हो जाये लेकिन जिस लड़के के चलते वो गर्भधारण करती हैं उसे वो पसंद न करके किसी दूसरे लड़के को पसंद करती है तो दूसरे लड़के को लड़की से शादी करके बच्चे को अपना नाम देना पड़ता है।
पकड़ा गया जिस्मफरोशी का बड़ा रैकेट, मेडिकल स्टूडेंट्स करती थी धंधा
त्रिपुरा : त्रिपुरा में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि गिरफ्तार लड़कियों में दो लड़कियां मेडिकल कॉलेज में पढ़ती हैं और कुछ लड़कियों की उम्र महज 17 साल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि अगरतला में तीन ऐसे रेस्त्रां हैं जहां जिस्मफरोशी का धंधा होता है। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीनों रेस्त्रां पर छापा मारा और 20 लड़के-लड़कियों सहित 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में दो युवतियां अगरतला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं। एक युवती नर्सिग इंस्टीट्यूट की छात्रा है और दो लड़कियों की उम्र 17 साल है।
2 बेटियों सहित जिस्म का सौदा करते भाजपा की महिला नेता गिरफ्तार
देहरादून : उत्तराखंड में पुलिस ने जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए संचालिका और पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस हाईफाई सेक्स रैकेट को भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री संचालित कर रही थी। रैकेट संचालिका ऊधमसिंह नगर की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिन कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया गया है उसमें भाजपा नेत्री की दो बेटियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैश और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को उसके मुखबिर से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर रैकेट की संचालिका से बात कर पांच युवतियों की मांग की। जिसके बाद रैकेट की संचालिका ने 70 हजार रूपए में डील तय की। गुरूवार को रैकेट संचालिका ने 25 हजार रूपए बैंक अकाउंट में जमा कराने के लिए कहा, जिसके बाद अकाउंट में 25 हजार रूपए जमा कराए गए। पैसा जमा करने के बाद सौदा तय हो गया और 31 अक्टूबर को लड़कियों के भेजने की बात फिक्स हो गई। लड़कियां फर्जी ग्राहक (पुलिस) से मिलने आईं और उसके कार में बैठकर जाने लगीं तभी पुलिस ने कार को घेर लिया। पुलिस सभी को थाने लेकर आई और कॉलगर्ल्स के पास से कैश और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस बारे में पुलिस को दो महीने पहले जानकारी मिली थी। जिन्हें एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ने का प्लान बनाया। पुलिस का कहना है कि भाजपा नेत्री अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर यह अवैध धंधा चला रही थी।
साभार : वन इंडिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें