![]() |
Cecil Shah |
न्यूज@ई-मेल
पटना : सिसिल साह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे पहले सिसिल प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक थे। श्री साह शुरू से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और ईसाइयों में उनकी काफी अच्छी पकड़ है। अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों को वे प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उन्होंने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद पर बिहारी ईसाई को मनोनीत करने के संबंध में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग में पत्र लिखा। साथ ही, श्री साह ने पटना सिटी स्थित पादरी की हवेली, महागिरजाघर को पर्यटक स्थल घोषित करवाने में अहम भूमिका निभायी। इनके प्रयास से ही बिहार सरकार ने पादरी की हवेली, महागिरजाघर को पर्यटक स्थल घोषित किया। इसके अलावा गुड फ्राइडे के अवसर पर हर साल ये सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। क्रिसमस के अवसर पर साम्प्रदायिकता रथ निकालते हैं। राजधानी के गिरजाघरों में सद्भावना बनाएं रखने की दिशा में भी श्री साह का प्रयास उल्लेखनीय रहा है। साथ ही बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में हर संभव प्रयास करते रहे हैं। श्री साह के उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर रवि रोशन, राजू साह, पप्पू विलियम आदि ने खुशी जतायी है। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने की मांग ईसाई समुदाय कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें