COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

बुधवार, 11 मार्च 2015

नीतीश सरकार में ईसाई सर्वाधिक सुरक्षित : सिसिल

Cecil  Shah
न्यूज@ई-मेल
पटना : प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व संयोजक सिसिल साह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बहुमत सिद्ध हो जाने पर तमाम बिहारी ईसाई समुदाय की ओर से शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में ही ईसाई समुदाय सर्वाधिक सुरक्षित है। 
श्री साह ने कहा कि बिहार के ईसाइयों को अबतक हर स्तर पर नजरअंदाज किया गया है। यही वजह है कि ईसाइयों की स्थिति बेहर खराब है। राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े इस समाज को सुशासन की सरकार ही बेहतर राह दिखा सकती है। अतः मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को इसपर ध्यान देना चाहिए। 
श्री साह ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि ईसाई समाज से किसी बेहतर व्यक्ति को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए जिससे कि वे इस समुदाय की विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु सरकार के समक्ष आवाज उठा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें