COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

शुक्रवार, 10 अक्तूबर 2014

आरा में पांच महादलित महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान (कबाड़खाना) में हथियार के बल पर महादलित परिवार की पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस के अनुसार, तरारी थाना क्षेत्र में पांच महिलाएं कबाड़ चुनने के बाद उसे बेचने के लिए बुधवार की शाम पास के गांव गई थीं। कबाड़ी दुकानदार ने खुदरा पैसा नहीं होने और कुछ देर में पैसा देने की बात कह कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शाम होने के बाद तीन लोगों ने हथियार के बल पर सभी महिलाओं को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीडि़तों को इस बारे में किसी से नहीं बताने की धमकी भी दी।
बदहवास महिलाएं जब देर रात घर पहुंचीं, तो उन्होंने सारी बात घरवालों को बताई। गुरुवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने गुरुवार देर शाम पीडि़ताओं से पूछताछ की तथा घटनास्थल पर जाकर छानबीन की।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कबाड़ी दुकान के मालिक उसके कर्मचारी जग्गू और उसके भाई को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीरो के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह क्षेत्र में मौजूद हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के विरोध में भाकपा (माले) के कार्यकर्ता शुक्रवार को सुबह सड़कों पर उतर आए। वे फतेहपुर-सिकरहटा मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें