COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

सोमवार, 24 नवंबर 2014

ईसाइयों ने पवित्र युख्रीस्तीय यात्रा निकाला

पटना : ईसाई समुदाय ने आशादीप, फेयर फील्ड काॅलोनी से अपना युख्रीस्तीय यात्रा प्रारंभ किया। इसमें पटना और आसपास के करीब पांच हजार लोगों ने भाग लिया। कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जोनसन केलकत, येसु समाजी ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा का उद्देश्य ‘‘आज के सामाजिक जीवन में पारिवारिक जीवन का महत्व’’ है। इस अवसर पर फादर अनिल मिंज, येसु समाजी ने कहा कि ख्रीस्तीय समुदाय को विश्वास प्रकट करने का यह अच्छा अवसर मिला है, जो अपने विश्वास और अनुभव से अन्य लोगों को प्रभावित कर सके। 
युख्रीस्तीय यात्रा का विशेष आर्कषक सफेद पोशाक पहने बालक व बालिकाएं थे। इस वार्षिक यात्रा में पुष्प बिखेरने का कार्य बच्चे व बच्चियां करती हैं। इन्हें प्रथम परमप्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इन लोगों को 2014 के मई माह में प्रथम परमप्रसाद मिला है। धर्मपरायण महिला ग्रेसी आल्फ्रेड और बेर्नादेक्त सोरेन के नेतृत्व में बच्चों ने पुष्प बिखेरी। 
इसमें पवित्र बाइबिल से ली गयी उक्ति लिपिबद्ध की गयी थी। वहीं आनंद के पांच भेद वाले माला विनती पढ़ी गयी। गीत और भजन गाये गए। बाद में चलकर युख्रीस्तीय यात्रा कुर्जी पल्ली के प्रांगण स्थित प्रेरितों की महारानी ईश मंदिर में पहुंची। यहां पुरोहित ने आशीर्वाद दिए। इसके बाद कुर्जी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुशील साह ने संध्याकालीन मिस्सा पूजा किया। 
युख्रीस्तीय यात्रा के नेतृत्व करने वालों में पल्ली पुरोहित फादर जोनसन, येसु समाजी, सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुशील साह, फादर अनिल मिंज और फादर अगस्टीन हेम्ब्रम समेत पल्ली परिषद के सदस्य सुशील लोबो, जेवियर लुइस, चार्ली ग्राब्रिएल, राकेश मोरिस, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिसिल साह, स्टेला साह, राजन साह, ग्रेसी, समाजसेवी आलोक कुमार आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन पल्ली पुरोहित फादर जोनसन केलकत ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें