COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

जनवरी 2017 तक 2200 फाॅरेस्ट गार्ड की नियुक्ति

 संक्षिप्त खबरें 
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हाथियों के भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो, इसके लिए राज्य के वनों में बैंबू प्लांटेशन का अभियान चलाया जायेगा। साथ ही जंगल में जानवरों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए जल स्रोत पुनर्जीवित किये जायें। हाथियों से प्रभावित पांच राज्यों के लिए एक कमेटी के गठन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जायेगा। श्री दास झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की आठवीं बैठक में बोल रहे थे। बैठक में कहा गया कि भोजन व नहाने की पूरी व्यवस्था नहीं होने से हाथी व अन्य जानवर इनकी तलाश में बाहर निकलते हैं। इनकी व्यवस्था जंगल में ही हो जाये, तो वे अपने स्थान से नहीं भटकेंगे।
बैठक में बताया गया कि बेतला टाइगर रिजर्व में भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। तीन साल के लिए प्लान बनाया गया है। वन विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सेंचुरी और गांव वालों को जोड़ा जा रहा है। इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों का अध्ययन करने हेतु एक टीम को वहां भेजने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। बुण्डू में रेंज आॅफिस भी खोला जाएगा। जनवरी तक 2200 फोरेस्ट गार्ड की नियुक्ति हो जायेगी। विदित हो कि झारखंड में तीस साल से फोरेस्ट गार्ड की नियुक्ति नहीं हुई थी। राज्य में स्थित 11 में से 5 सेंचुरी (वन्य प्राणी आश्रयणी) को प्राथमिकता देकर उन्हें आदर्श सेंचुरी बनायी जायेगी।
बोर्ड की बैठक में रक्षा मंत्रालय के द्वारा प्रस्तावित गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी व हजारीबाग वन्यप्राणी आश्रयणी के एनएच-2 व एनएच-33 के क्रमशः राइट ऑफ वे में ऑप्टिकल फाइबर केबुल बिछाने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। यहां अंडरग्राउंड केबुल बिछाया जायेगा। साथ ही, पारसनाथ पहाड़ में तीन पुलिस कैंप बनाने के लिए भी अनुमति दी गयी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, वन विभाग के वरीय अधिकारी व बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास का उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल लीला गुरूद्वारा, पटना साहिब में राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल लीला गुरूद्वारा में मत्था टेका तथा बिहार के सुख, शांति, समृद्धि के लिए कामना की। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास के उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका तथा गुरूद्वारा परिसर में की गयी तैयारियों का जायजा लिया।
😄😄

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें