COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान

14 अप्रैल, 2016 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती से आरंभ कर और 24 अप्रैल 2016 को पंचायती राज दिवस को समापन करते हुए, 14 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2016 के बीच, केंद्र सरकार राज्यों और पंचायतों के सहयोग से, ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ का आयोजन करेगी। अभियान का लक्ष्य समस्त गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करके, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, किसानों की प्रगति और गरीब लोगों की जीविका के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास करना है। 14 अप्रैल, 2016 को माननीय प्रधान मंत्रीजी मध्य प्रदेश के मऊ से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ करेंगे। 24 अप्रैल, 2016 को माननीय प्रधान मंत्रीजी जमशेदपुर से देश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसे देश के सभी गांवों में लाइव टेलेकास्ट और एयर किया जायेगा, जहां ग्रामीण एकत्रित होकर माननीय प्रधानमंत्रीजी के उद्बोधन को सुनेंगे। 
इसके पूर्व दिनांक 14 से 16 अप्रैल, 2016 के मध्य पंचायती राज मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से एक ‘सामाजिक समरसता कार्यक्रम’ का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में, ग्रामीण, डॉ. अम्बेडकर का सम्मान करेंगे, और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे। सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की विभिन्न स्कीमों से संबंधित सूचना उपलब्ध करायी जाएगी। 
तदुपरांत, 17 से 20 अप्रैल 2016 के बीच ग्राम पंचायतों में ‘ग्राम किसान सभाएं’’ आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का लक्ष्य कृषि को बढ़ावा देना है। इन सभाओं में कृषि से संबंधित स्कीमों जैसे कि फसल बीमा योजना, सामाजिक स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी और कृषि में सुधार लाने के लिए, कृषकों के सुझाव प्राप्त किए जायेंगे। 
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के लिए ग्राम सभा बैठकों के मुख्य समारोह से पूर्व, 10 राज्यों के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों के जनजातीय महिला ग्राम पंचायत अध्यक्षों की एक राष्ट्रीय बैठक 19 अप्रैल 2016 को विजयवाड़ा में आयोजित की जाएगी जिसका मुख्य विषय पंचायत और जनजातीय विकास होगा। 
देश भर में 21, 22, 23 और 24 अप्रैल, 2016 को ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जायेगी। इस दिन, गांव में प्रभातफेरी, स्वच्छता पर कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए जायेंगे। इन ग्राम सभाओं में चर्चा हेतु शामिल विषय निम्नवत होंगे :
  • स्थानीय आर्थिक विकास के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाएं, 
  • पंचायती राज संस्थाओं को प्रदाय राशि का ठीक उपयोग हेतु उपलब्ध निधियां 
  • स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता 
  • ग्राम एवं ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका 
  • अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों, दिव्यांग व अन्य हाशिए पर के वर्गों के कल्याण सहित सामाजिक समावेशन 
  • सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी सुलभ करायी जायेगी। 

24 अप्रैल 2016,पंचायती राज दिवस जमशेदपुर (झारखंड) में मनाया जाएगा, जिसमें देश भर से चयनित पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। माननीय प्रधान मंत्रीजी सभा को संबोधित करेंगे, और माननीय प्रधानमंत्रीजी का संदेश देश के सभी गांवों में प्रसारित किया जायेगा, जहां ग्रामीण इसे सुनने हेतु एकत्र होंगे। जन प्रतिनधि, केन्द्र सरकार के अधिकारीगण तथा राज्य सरकार के अधिकारी, ग्राम सभाओं में भाग लेंगे। ग्रामीणजन ग्राम एवं देश के विकास हेतु संकल्प करेंगे।

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 

  • अमिताभ बच्चन को पीकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
  • कंगना रानौत को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार 
  • संजय लीला भंसाली को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार 

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2015  की घोषणा आज कर दी गयी। यह घोषणा तीनों ज्यूरी - फीचर फिल्मों, गैर फीचर फिल्में और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन वाली ज्यूरी  के अध्यक्षों द्वारा की गयी।  फीचर फिल्म के केंद्रीय पैनल की अध्यक्षता हिंदी सिन जगत के लोकप्रिय निर्देशक एवं निर्माता श्री रमेश सिप्पी ने की। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष सहित 11 सदस्य शामिल थे। गैर फीचर ज्यूरी की अध्यक्षत श्री विनोद गनात्रा ने की और इसमें अध्यक्ष सहित 7 सदस्य शामिल थे। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन से संबंधित ज्यूरी की अध्यक्षता सुश्री अद्वेता काला ने की और इसमें अध्यक्ष सहित 3 सदस्य शामिल थे।   
पुरस्कारों की घोषणा से पहले तीनों ज्यूरी के अध्यक्षों और सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट वित्त, कार्पोरेट मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अरुण जेटली को सौंपी। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सचिव (सूचना एवं प्रसारण) श्री सुनील अरोड़ा भी मौजूद थे। श्री जेटली ने भारत की सिनेमाई उत्कृष्ट और वैविध्य को परिलक्षित करने वाली विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों का फैसला करने के लिए ज्यूरी के सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।   
इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों के कुछ प्रमुख विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म की श्रेणी में बाहुबली और गैर फीचर फिल्म श्रेणी की अम्दावाद मा शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को पीकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार और कंगना रानौत को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। समुथिराकन को विसरारनायी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार तन्वी आजमी को बाजीराव मस्तानी में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। संजय लीला भंसाली को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार प्रदान किया गया।   
डॉ. राजकुमार समाग्रा चरिथरे को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म आलोचक पुरस्कार मेघाचंद्रा कोंगबाम को दिया गया, जो मणिपुरी के पाठकों को भारतीय सिने जगत के बारे में बताती है। इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गुजरात को दिया गया देश में फिल्मों के लिए सबसे अनुकूल राज्य का विशेष पुरस्कार भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें