COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna
COPYRIGHT © Rajiv Mani, Journalist, Patna

गुरुवार, 27 अक्तूबर 2016

विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए 5.49 एकड़ भूमि अपेक्षित

 संक्षिप्त खबरें 
पटना : जिला भू-अर्जन कार्यालय, खगड़िया से प्राप्त सूचनानुसार, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ यथा परियोजना ग्राम पूर्वी जानकी चक के कटाव विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु 5.49 एकड़ भूमि अपेक्षित है। उक्त कार्य हेतु ग्राम रहीमपुर इंगलिश, थाना नं0- 373/1, थाना-गोगरी, अंचल परबŸाा, जिला - खगड़िया में भिठ सिंचित खतियानी भूमि अर्जन हेतु चिह्नित किया गया है। उक्त भूमि का खाता संख्या-17 भूखंड संख्या-206 की 0.99 एकड़ तथा खाता संख्या - 14 भूखंड संख्या - 207 की 3.02 एकड़ एवं भूखण्ड संख्या - 208 की 1.48 एकड़ है। उक्त अधिघोषणा हितबद्ध व्यक्तियों की आपŸिायों को सुनने और अधिनियम संख्या - 30/2013 की धारा 15 में प्रदŸा यथा उपबंधित सम्यक् जांच के पश्चात् की गई है। यह भी जानकारी दी गयी है कि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, खगड़िया के कार्यालय में किसी कार्य दिवस के दिन भूमि योजना का निरीक्षण किया जा सकता है।

अब हर साल धनवंतरि जयंती को मनाया जायेगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय 28 अक्टूबर, 2016 को नई दिल्ली में ‘आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम और मधुमेह का नियंत्रण’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीएमओ, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग, डीओपीटी डॉ जितेन्द्र सिंह इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यशो नाइक इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर आयुष मंत्रालय ‘आयुर्वेद के माध्यम से मिशन मधुमेह’ की शुरूआत करने जा रहा है। पूरे देश में मिशन मधुमेह एक विशेष रूप से परिकल्पित राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल भी जारी किया जाएगा। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने कई राज्य सरकारों (आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग), राज्य आयुष निदेशालयों, सभी आयुर्वेद शिक्षण संस्थानों, आयुर्वेद फार्मा को आयुर्वेद के माध्यम से मधुमेह के नियंत्रण और रोकथाम के विषय पर सार्वजनिक व्याख्यान, संगोष्ठी, प्रदर्शनी आयोजित कर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने को कहा है।
कई राज्य सरकारों के आयुष विभागों ने इस संबंध में सक्रिय कदम उठाए हैं और मधुमेह के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिन स्वास्थ्य जांच शिविर, सार्वजनिक व्याख्यान, मधुमेह के रोगियों के लिए मुफ्त आयुर्वेदिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
सरकार ने धनवंतरि जयंती के दिन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें